लाइव न्यूज़ :

राजीव सातव की पत्नी विधान परिषद के लिए निर्विरोध होंगी निर्वाचित, भाजपा ने उम्मीदवार वापस लिया

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव सातव की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव का महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए चुना जाना लगभग तय हो गया है क्योंकि विपक्षी भाजपा ने उपचुनाव में उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। कांग्रेस नेता राजीव सातव का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया था।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि पार्टी के नेताओं ने राज्य में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उनसे अपने उम्मीदवार संजय केनेकर को वापस लेने का आग्रह किया और विपक्षी दल ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

यह उपचुनाव कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य शरद रणपिसे के निधन के चलते कराना पड़ रहा है।

पटोले ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य की एक परंपरा है कि जब भी किसी सदस्य के निधन के बाद कोई चुनाव होता है, तो वह आम तौर पर बिना किसी मुकाबले के होता है। हम इसका पालन करते हैं और यहां तक ​​कि वे (भाजपा) भी ऐसा ही करते हैं। उन्होंने (भाजपा) अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है और वह (प्रज्ञा सातव) निर्विरोध चुनी गई हैं।’’

कांग्रेस मंत्री बालासाहेब थोराट ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को विधान परिषद के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। हम एमवीए सहयोगियों को उनके मजबूत समर्थन और भाजपा को अपने उम्मीदवार को वापस लेने और निर्विरोध चुनाव होने देने के लिए धन्यवाद देते हैं।’’

राजीव सातव (46) का इस साल की शुरुआत में पुणे में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी के रूप में जाने जाते थे और 2014-19 तक हिंगोली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह