लाइव न्यूज़ :

आकाश विजयवर्गीय पर सख्त पीएम मोदी, कहा- जो भी हो, वह किसी का भी बेटा हो... इस तरह का अक्खड़पन, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 2, 2019 12:51 IST

भारतीय जनता पार्टी के बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती दिखाई है। बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा, 'किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहना का हक नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की घटना के मामले में प्रधानमंत्री नाराज हैं।बीजेपी संसदीय दल की इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। आकाश भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं

मध्य प्रदेश की घटना से पीएम नरेंद्र मोदी काफी नाराज दिखे। भाजपा महासचिव कैलाश  विजयवर्गीय के बेटे आकाश  विजयवर्गीय के मध्य प्रदेश में निगमकर्मी की पिटाई को लेकर पीएम मोदी ने सख्ती दिखाई है। इस बीच खबर है कि पीएम नरेंद्र मोदी की नाराजगी के बाद एमएलए आकाश विजयवर्गीय घर से बाहर आने से बच रहे हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा के बल्लामार एमएलए आकाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा है कि वह चाहे किसी का भी बेटा क्यों न हो, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के बल्लामार विधायक आकाश विजयवर्गीय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती दिखाई है। बिना नाम लिए पीएम मोदी ने कहा, 'किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहना का हक नहीं है। सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए।'

इस मामले पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की घटना के मामले में प्रधानमंत्री नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है, चाहे वह किसी का बेटा हो, सांसद हो। अहंकार नहीं होना चाहिए। ठीक से व्यवहार करना चाहिए और ऐसे लोग पार्टी में नहीं होने चाहिए। हालांकि प्रधानमंत्री ने कैलाश विजयवर्गीय और उनके बेटे का नाम नहीं लिया।'

बता दें कि बीजेपी संसदीय दल की इस बैठक में कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल थे। आकाश भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। इस मामले पर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने विधायक बेटे आकाश को कच्चा खिलाड़ी बताया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा 'ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है आकाश और नगर निगम के कमिश्नर दोनों पक्ष कच्चे खिलाड़ी हैं। यह एक बड़ा मुद्दा नहीं था, लेकिन इसे बहुत बड़ा बना दिया गया।'

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था 'मुझे लगता है कि अधिकारियों को अहंकारी नहीं होना चाहिए। उन्हें जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए। मैंने इसकी कमी देखी है। दोनों को समझना चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।'

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहकैलाश विजयवर्गीयइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया