लाइव न्यूज़ :

नहीं मिल रहे कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, CBI ने बंगाल के डीजीपी से फोन नंबर देने को कहा

By भाषा | Updated: September 19, 2019 14:06 IST

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र भेजा गया है। उनसे कुमार का फोन नंबर मांगा गया है, जिसके जरिए पूर्व पुलिस आयुक्त से बात की जा सके। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार सारदा पोंजी योजना के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होने के एजेंसी के नोटिस से कथित रूप से ‘‘बच रहे हैं’’।कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तारी से मिला संरक्षण हटा दिया था।

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की संपर्क संबंधी जानकारी मुहैया कराने को कहा है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस संबंध में पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र भेजा गया है। उनसे कुमार का फोन नंबर मांगा गया है, जिसके जरिए पूर्व पुलिस आयुक्त से बात की जा सके। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने कुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है।

कुमार सारदा पोंजी योजना के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होने के एजेंसी के नोटिस से कथित रूप से ‘‘बच रहे हैं’’। कोलकाता उच्च न्यायालय ने पिछले शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तारी से मिला संरक्षण हटा दिया था जिसके बाद वह सीबीआई के नोटिस के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र में सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा था कि कुमार ने अपने वकील के जरिए उन्हें सूचित किया था कि वह 25 सितंबर तक अवकाश पर हैं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया