लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:02 IST

Open in App

धमतरी, 29 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली गांव में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। वर्ष 1985 में आदिवासी बाहुल्य इस गांव में पूर्व प्रधानमंत्री का आगमन हुआ था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के नगरी विकासखंड के अंतर्गत दुगली गांव में राजीव गांधी की प्रतिमा को बीती रात कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को तोड़ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

धमतरी जिले के कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि 20 अगस्त वर्ष 2019 को राजीव गांधी की जयंती पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया था।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 1985 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी पत्नी सोनिया गांधी का दुगली आगमन हुआ था, तब से दुगली को राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है। राजीव गांधी इस दौरान गांव में करीब 2.30 घंटे रहे तथा कमार परिवार के साथ भोजन भी किया था।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दुगली थाना पहुंच गए थे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

भारतपालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

भारतनगर परिषद और नगर पंचायत चुनावः MVA ने हार स्वीकार की, कहा-पैसा और निर्वाचन आयोग के कारण हारे

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः अभी तो ‘ट्रेलर’ है?, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा-15 जनवरी को नगर निगम में फिल्म दिखेगा, असली शिवसेना कौन?

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: विपक्ष ने महायुति की जीत के लिए 'पैसे की ताकत' और 'फिक्स्ड' ईवीएम का लगाया आरोप

भारतलोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका

भारतसातारा नगर परिषद अध्यक्षः 42,000 वोटों से जीते अमोल मोहिते, मंत्री शिवेंद्रसिंह भोसले ने कहा-मोहिते ने 57,596 और सुवर्णदेवी पाटिल को 15,556 वोट

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह