लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा में सिख विरोधी दंगों पर पारित प्रस्ताव में राजीव गांधी का जिक्र नहीं

By भाषा | Updated: December 25, 2018 04:34 IST

प्रस्ताव पेश करते हुए आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा था कि राजीव गांधी को प्रदान किया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। सिंह ने बाद में कहा था कि प्रस्ताव पारित हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 दिसम्बरः विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी ‘‘सदन की कार्यवाही के संक्षिप्त सारांश’’ के अनुसार दिल्ली विधानसभा की 21 दिसम्बर की कार्यवाही के दौरान 1984 सिख विरोधी दंगों पर पारित प्रस्ताव में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम का उल्लेख नहीं है। सदन की कार्यवाही का तीन पृष्ठ का यह सारांश सोमवार को जारी किया गया। इसके अनुसार प्रस्ताव में 1984 सिख-विरोधी दंगों को ‘‘नरसंहार’’ बताया गया है और इसमें राजीव गांधी के नाम का उल्लेख नहीं है।

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने रविवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था और राजीव गांधी के भारत रत्न वापस लिये जाने की मांग को लेकर पारित किये गये कथित प्रस्ताव के लिए माफी मांगने की मांग की थी।

कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि आप, भाजपा के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 2002 के गुजरात दंगों को भी ‘नरसंहार’ बताना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, दिल्ली सरकार और आप ने कहा है कि राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ वापस लेने की मांग प्रस्ताव में नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को एक प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया था जिसमें मामलों की त्वरित सुनवाई का आह्वान किया गया था और सिख-विरोधी दंगों को नरसंहार बताया गया था। प्रस्ताव पेश करते हुए आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा था कि राजीव गांधी को प्रदान किया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए। सिंह ने बाद में कहा था कि प्रस्ताव पारित हो गया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीराजीव गाँधीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया