लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी सुपर ​स्पेशियलिटी अस्पताल की पहचान कोविड-19 टीका भंडारण केंद्र के रूप में की गयी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पहचान शहर में कोविड-19 टीके के पहले भंडारण केंद्र के रूप में की गयी है ।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक बी एल शेरवाल ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम ने अस्पताल का सर्वेक्षण किया और इसके बाद इसकी मंजूरी दी ।

शेरवाल ने बताया, ''दिल्ली सरकार ने टीके के भंडारण के लिये जगह उपलब्ध कराने के लिये कहा था । हमारे पास तीन मंजिला एक इमारत है जिसका इस्तेमाल इस उद्देश्य के लिये किया जा सकता है। इसमें आठ हजार वर्ग मीटर का क्षेत्र है जहां टीके का भंडारण किया जा सकता है ।''

उन्होंने कहा, ''इसे कोल्ड स्टोरेज सुविधा में बदलने के ​लिये कुछ काम करने की आवश्यकता है। डीप फ्रीजर को अंदर ले जाने के लिये इसके दरवाजों को बड़ा करने की आवश्यकता है और अधिक बिजली के प्वाइंटों की जरूरत है ।''

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 टीका उपलब्ध होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यहां के तमाम लोगों के टीकाकरण के लिये पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं और उपकरण मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू