लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की हत्या के दोषी की माँ ने की फरियाद, कहा- बेटो पर करो दया, इच्छामृत्यु की इजाजत दे दो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 17:56 IST

गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्या मामले में सात दोषी -- मुरूगन , पेरारीवलन , संतन , जयकुमार , राबर्ट पायस , रविचंद्रन और नलिनी- 20 साल से अधिक समय से जेल में कैद हैं।

Open in App

चेन्नई , 16 जून (भाषा) राजीव गांधी हत्या कांड के सात दोषियों को रिहा करने की तमिलनाडु सरकार के अनुरोध को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कथित तौर पर खारिज किए जाने के बाद एक दोषी व्यक्ति की मां ने अपने बेटे की ‘ दया मृत्यु ’ की मांग की है। एजी पेरारीवलन की मां अयपुथम्मल ने वेल्लोर जिला में संवाददाताओं से कहा , ‘‘लंबी कानूनी लड़ाई और ताजा घटनाक्रम के बाद अब हम हताश हो गए हैं। ’’ 

एजी पेरारीवलन की मां अयपुथम्मलने कहा ‘ हम अब और जीना नहीं चाहते। मैं केंद्र और राज्य सरकार से यह अनुरोध करने की योजना बना रही हूं कि हमें मार डाला जाए। मैं यह करने जा रही हूं ... कृपया मेरे बेटे को दया मृत्यु दीजिए। ’’ 

गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्या मामले में सात दोषी -- मुरूगन , पेरारीवलन , संतन , जयकुमार , राबर्ट पायस , रविचंद्रन और नलिनी- 20 साल से अधिक समय से जेल में कैद हैं।

पेरारीवलन की मां ने अदालत को दिए सीबीआई के एक पूर्व अधिकारी के बयान को याद करते हुए कहा कि दोषी के इकबालिया बयान के एक हिस्से को हटा दिया गया। उन्होंने पेरारीवलन का बयान दर्ज किया था। 

अयपुथम्मल ने कहा , ‘‘मामले में पूछताछ के बहाने पुलिस मेरे बेटे को उठा ले गई थी। उस वक्त 19 साल का था और अब वह 47 साल का है। उसकी युवावस्था और उसके जीवन का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो गया।’’ 

उन्होंने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने दोषियों को माफ कर दिया। 

अभियोजन के मामले के मुताबिक पेरारीवलन ने दो बैटरी खरीदी थी , जिसका इस्तेमाल मई 1991 में एक चुनाव रैली में पूर्व प्रधानमंत्री की श्रेपेरम्बुदूर में हत्या करने में किया गया। 

गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने पांच जून को कहा था कि यह राजीव गांधी हत्या मामले के दोषियों को रिहा करने के पक्ष में है लेकिन यह विषय उच्चतम न्यायालय में लंबित है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :राजीव गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह