लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी ने संविधान संशोधनों के जरिए महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया: सीएम गहलोत

By भाषा | Updated: August 21, 2019 03:18 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 73वें और 74वें संविधान संशोधनों के माध्यम से महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया। गहलोत ने मंगलवार को ’पंचायतीराज एवं स्वायत्त शासन सशक्तीकरण’ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं सत्ता का विकेन्द्रीकरण कर आमजन को उसका लाभ पहुंचाने के लिए क्रांतिकारी सुधार किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भावना थी कि देश में शासन दिल्ली में बैठकर नहीं, गांव के स्तर से हो। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पंचायतीराज एवं स्थानीय निकायों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता तय कर दी थी। हमारी सरकार ने आते ही वह बाध्यता खत्म कर दी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इन संस्थाओं में जनप्रतिनिधि के रूप में भागीदारी करने का अधिकार मिले।

उन्होंने कहा कि कहा कि राजीव गांधी के आईटी, पंचायतीराज सुधार एवं अन्य क्षेत्रों में किए गए योगदान को हमारा देश सदैव याद रखेगा। एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी और सरकार राजीव गांधी के विचारों को पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांधी ने देश और दुनिया में शांति के लिए कड़े फैसले लिए। पायलट ने कहा कि राजीव गांधी का सकारात्मक रुख था और विरोधियों का भी वह सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, उन्होंने विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को इलाज के लिए अमेरिका भेजा था और वाजपेयी ने खुद कहा था कि वह अगर जीवित हैं तो राजीव गांधी की वजह से। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है