लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड: एससी ने CBI के नेतृत्व वाली एमडीएम एजेंसी को प्रगति रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर पेश करने को कहा

By भाषा | Updated: November 5, 2019 19:16 IST

राजीव गांधी हत्याकांड में साजिश के पहलू की जांच के लिये गठित न्यायमूर्ति एम सी जैन आयोग की सिफारिश पर 1998 में एमडीएमए का गठन किया गया था।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने के लिये सीबीआई के नेतृत्व में गठित बहु निगरानी एजेन्सी (एमडीएमए) को मंगलवार को अपनी जांच की ताजा प्रगति रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर पेश करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने एमडीएमए की ओर से पेश अतिरिक्त सालिसीटर जनरल पिंकी आनंद से कहा कि प्रगति रिपोर्ट में श्रीलंका, थाईलैंड और दूसरे देशों को भेजे गये अनुरोध पत्रों की स्थिति को भी शामिल किया जाये।

पीठ ने कहा कि चार सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश की जाये। इसके साथ ही पीठ ने इस मामले को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध कर दिया। शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि एमडीएमए की रिपोर्ट करीब एक साल पुरानी है और उस समय इस मामले के संबंध में कई देशों को भेजे गये अनुरोध पत्रों के जवाब की प्रतीक्षा थी।

राजीव गांधी हत्याकांड में साजिश के पहलू की जांच के लिये गठित न्यायमूर्ति एम सी जैन आयोग की सिफारिश पर 1998 में एमडीएमए का गठन किया गया था। केन्द्रीय जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता वाली इस जांच एजेन्सी में गुप्तचर ब्यूरो, रॉ और राजस्व गुप्तचर विभाग तथा कई अन्य एजेन्सियों के अधिकारी शामिल हैं।

शीर्ष अदालत इस हत्याकांड में दोषी 46 वर्षीय ए जी पेरारिवलन की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें एमडीएमए की जांच पूरी होने तक उसकी उम्र कैद की सजा निलंबित करने का अनुरोध किया गया है।

पेरारिवलन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने सुनवाई शुरू होते ही कहा कि उसकी भूमिका सिर्फ नौ वोल्ट की बैट्रियां प्राप्त करने तक ही सीमित थी जिनका राजीव गांधी की हत्या में प्रयुक्त देसी विस्फोटक बनाने में कथित रूप से इस्तेमाल किया गया था। पिंकी आनंद ने शंकरनारायणन की दलील का विरोध किया और कहा कि उसकी भूमिका सिर्फ बैट्रियां प्राप्त करने तक ही सीमित नहीं थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया