लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की 75वीं जयंती : पीएम मोदी, प्रणब मुखर्जी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धाजंलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2019 09:52 IST

कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेगी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस इस दिन को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाती है। 

राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राहुल ने ट्वीट किया, ''आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।'' 

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। 

अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 

वहीं कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी 22 अगस्त को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में भी एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। 

कांग्रेस आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भी एक स्मृति कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

 

टॅग्स :राजीव गाँधीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों