लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की आध्यात्मिक राजनीति किसी धर्म के खिलाफ नहीं: मनियन

By भाषा | Updated: December 5, 2020 17:51 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर सुपरस्टार रजनीकांत के नजदीकी सहयोगी टी. मनियन ने शनिवार को कहा कि रजनीकांत की राजनीति का किसी धर्म विशेष से लेना देना नहीं होगा और वह बिना किसी भेदभाव के, समावेश की राजनीति करेंगे।

मनियन ने कहा कि आध्यात्मिक राजनीति की शुरुआत महात्मा गांधी ने की थी।

रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे और आध्यात्मिक राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।

पूर्व कांग्रेस नेता मनियन को रजनीकांत ने अपनी प्रस्तावित पार्टी में प्रभारी की भूमिका दी है।

मनियन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आध्यात्मिक राजनीति और धार्मिक राजनीति के बीच कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, “आध्यात्मिकता का कोई धर्म नहीं होता। एक आध्यात्मिक व्यक्ति वह है जो प्रत्येक प्राणी में स्वयं को और सबको स्वयं में देखता है। उसकी कोई जाति, धर्म या भेद नहीं होता। आध्यात्मिकता सबसे प्रेम करने का माध्यम है। रजनी वही करने जा रहे हैं।”

मनियन ने कहा कि रजनीकांत की राजनीति को किसी विशेष धर्म के खिलाफ या पक्ष में नहीं देखना चाहिए क्योंकि वह उन सभी तमिल लोगों के ऋणी हैं जिन्होंने उन्हें ऊंचाई पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि वह किसी विशेष धर्म या जाति के लिए काम करेंगे। जाति और धर्म से ऊपर उठकर पूरे तमिलनाडु ने उन्हें इस ऊंचाई पर पहुंचाया है और इसलिए उन्होंने सभी को साथ लेकर आध्यात्मिक राजनीति करने का फैसला लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता