लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की सेहत में हो रहा सुधार: अस्पताल

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:08 IST

Open in App

हैदराबाद/चेन्नई, 26 दिसंबर रक्तचाप संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रजनीकांत से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अस्पताल की ओर से बुलेटिन में कहा गया है कि उनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।

इसमें बताया कि 70 वर्षीय रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है। शनिवार को उनकी कुछ और जांच होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी।

अस्पताल की ओर से बताया गया, ‘‘रजनीकांत को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। उनका रक्तचाप अब भी अधिक बना हुआ है हालांकि कल के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।’’

इसमें बताया गया कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।

बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा।

रजनीकांत को शुक्रवार को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 13 दिसंबर से यहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। चार क्रू सदस्यों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को पृथक कर लिया था। हालांकि जांच में साफ हो गया कि वह संक्रमित नहीं हैं।

तेलंगाना के राज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन, तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता-नेता कमल हासन ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल