लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की सेहत में सुधार, छुट्टी देने पर फैसला रविवार को होगा : अस्पताल

By भाषा | Updated: December 26, 2020 20:17 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर रक्तचाप संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार हो रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

साथ ही कहा गया कि रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने संबंधी फैसला रविवार को लिया जाएगा।

चेन्नई में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रजनीकांत से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन में कहा गया कि शनिवार को किए गए कुछ परीक्षणों के नतीजों में कोई भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।

संक्षिप्त बुलेटिन के मुताबिक, ''रजनीकांत की हालत स्थिर है। परीक्षण के बाकी बचे नतीजों और अभिनेता के रात भर के रक्तचाप के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिए जाने संबंधी निर्णय रविवार को लिया जाएगा।''

इससे पहले दिन में, अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया था कि उनका रक्तचाप अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।

अस्पताल की ओर से बताया गया था कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।

बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा।

रजनीकांत को शुक्रवार को रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह 13 दिसंबर से यहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। चार क्रू सदस्यों के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को पृथक कर लिया था। हालांकि जांच में साफ हो गया कि वह संक्रमित नहीं हैं।

तेलंगाना के राज्यपाल तमिलीसाई सुंदरराजन, तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू और अभिनेता-नेता कमल हासन ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग