लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की सेहत पहले से बेहतर: अस्पताल

By भाषा | Updated: December 26, 2020 13:59 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर रक्तचाप संबंधी समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाए गए अभिनेता रजनीकांत की सेहत में सुधार आ रहा है। अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई।

एक विज्ञप्ति में अस्पताल की ओर से कहा गया कि उनका रक्तचाप हालांकि अब भी बढ़ा हुआ है लेकिन शुक्रवार के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।

इसमें बताया कि 70 वर्षीय रजनीकांत की जांच की गई है जिसमें कुछ भी चिंताजनक नहीं मिला है। शनिवार को उनकी कुछ और जांचे होनी हैं जिनकी रिपोर्ट शाम तक प्राप्त होंगी।

अस्पताल की ओर से बताया गया, ‘‘रजनीकांत को कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। उनका रक्तचाप अब भी अधिक बना हुआ है हालांकि कल के मुकाबले अधिक नियंत्रण में है।’’

इसमें बताया गया कि रक्तचाप की दवाओं में बदलाव किया जा रहा है तथा उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है तथा आंगतुकों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।

बुलेटिन में बताया गया कि जांच तथा रक्तचाप पर कितना नियंत्रण हो पाता है उसके आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के बारे में फैसला शाम तक लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन