लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत अगले वर्ष जनवरी में करेंगे अपनी पार्टी की शुरुआत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:23 IST

Open in App

चेन्नई,तीन दिसंबर जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है।

सुपर स्टार ने कहा कि उनकी पार्टी आध्यात्मिक राजनीति करेगी और वह लोगों के कल्याण के लिए राजनीति में उतर कर अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के लिए भी तैयार हैं।

रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और ‘‘जीत दर्ज’’ करेगी।

तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’

रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।

अभिनेता ने बाद में पोएस गार्डन के अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने 31 दिसंबर 2017 में घोषणा की थी कि वह 2021 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और राज्य के सभी 234 विधानसभा सीट से प्रत्याशी उतारेंगे।

रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने 2016 में गुर्दा प्रतिरोपण कराया था और चिकित्सकों ने उन्हें महामारी को देखते हुए राजनीति में नहीं आने की सलाह दी क्योंकि इसके लिए प्रचार करना होगा, उन्होंने कहा कि इस बात ने उन्हें राजनीति में आने के प्रश्न पर फिर से सोचने को मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि वर्षों पहले जब वे अस्वस्थ थे और सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था, तो तमिलनाडु की जनता की प्रार्थनाएं ही उन्हें वापस ले कर आई थीं।

उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार को देखते हुए अगर राजनीति में उनके आगाज से उनकी जिंदगी खतरे में पड़ती है अथवा ‘थमती’ है, तो भी उन्हें खुशी होगी क्योंकि उनके राजनीतिक यात्रा का मकसद लोगों का कल्याण करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व नेता टी मनियन प्रस्तावित पार्टी में और उसकी शुरुआत के लिए निरीक्षक की भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू