लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य में सुधार होने पर रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:35 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 दिसंबर अभिनेता रजनीकांत के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद यहां एक अस्पताल से रविवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के बाद 70 वर्षीय अभिनेता यहां अपोलो अस्पताल में शुक्रवार से भर्ती थे।

अस्पताल ने एक बुलेटिन में कहा कि उनका रक्तचाप अब ठीक है और वह कहीं बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘स्वास्थ्य में सुधार आने के मद्देनजर उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ’’

बुलेटिन के मुताबिक, रक्तचाप ज्यादा बढ़ जाने और थकान महसूस होने के बाद अभिनेता को 25 दिसंबर को यहां अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था और चिकित्सकों की एक टीम ने उनका उपचार किया।

रजनीकांत को दवाइयां और उपयुक्त आहार लेने के अलावा एक हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है, जिस दौरान रक्तचाप की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। उन्हें न्यूनतम शारीरिक गतिविधि करने और तनाव से दूर रहने को कहा गया है। प्रतिरोपण बाद की स्थिति, रक्तचाप और उम्र से जुड़ी समस्याओं के मद्देनजर उन्हें ये सलाह दी गई है।

उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी गई है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को बढ़ता हो।

वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि, बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था।

रजनीकांत 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अगले महीने अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया