लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने कहा कि वह मंदरम ‘पदाधिकारियों’ से ‘राजनीति’ में आने पर चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 12:31 IST

Open in App

चेन्नई, 12 जुलाई अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को कहा कि वह अपनी रजनी मक्कल मंदरम (आरएमएम) के पदाधिकारियों से इस बारे में चर्चा करेंगे कि भविष्य में राजनीति में शामिल होना है या नहीं। राजनीति से दूर रहने का विकल्प चुनने के छह महीने बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।

वह राजनीति में आएंगे या नहीं इसे चर्चा को एक बार फिर हवा देते हुए अभिनेता ने कहा कि मंच के भविष्य को लेकर मंदरम के पदाधिकारियों के मन में यह ‘सवाल’ घूम रहा है। रजनीकांत के सियासत में आने को लेकर दो दशक से भी ज्यादा समय से चर्चा होती रही है।

आरएमएम को पूर्व में अभिनेता के राजनीति में पदार्पण के लिये एक जरिये के तौर पर देखा जा रहा था। बीते दिसंबर में अभिनेता ने कहा था कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और अपनी सेहत तथा 2016 में हुए गुर्दा प्रतिरोपण जैसे कारकों का हवाला दिया था।

हाल ही में स्वास्थ्य जांच कराकर अमेरिका से लौटे अभिनेता ने संवाददाताओं से कहा, “क्या मक्कल मंदरम को बने रहना चाहिए, और अगर हां तो उसका काम क्या होगा और यह सवाल पदाधिकारियों और प्रशंसकों के मन में उठ रहा है।”

उन्होंने कहा, “सवाल यह भी हैं कि भविष्य में मैं राजनीति में आउंगा या नहीं।” उन्होंने कहा कि वह मंदरम पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे और फिर चर्चा के नतीजों के बारे में बताएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो