लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी का गठन करने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:02 IST

Open in App

चेन्नई, 29 दिसम्बर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि वह अब राजनीतिक पार्टी का गठन नहीं करेंगे।

रजनीकांत को रक्तचाप संबंधी परेशानी का इलाज कराने के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

अभिनेता ने नियत समय में ‘‘मानसिक और आर्थिक’’ समस्याओं के कारण उनके संभावित राजनीतिक सफर में उनका साथ देने वालों को लेकर भी चिंता व्यक्त की।

अभिनेता (70) ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए काफी खेद हो रहा है कि मैं राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीति में आने में असमर्थ हूं। मुझे ही पता है कि यह घोषणा करने में कितना दर्द हो रहा है।’’

रजनीकांत ने कुछ महीने पहले ही जनवरी 2021 में राजनीतिक पार्टी का गठन करने और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि वह हालांकि चुनावी राजनीति में आए बिना, जैसे संभव होगा वैसे लोगों की सेवा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल