लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अपने गुरु के. बालचंदर को किया समर्पित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर सुपरस्टार रजनीकांत को यहां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार अपने गुरू एवं फिल्म निर्देशक दिवंगत के. बालचंदर, अपने तकनीकी सहायकों, प्रशंसकों व मित्रों, चालक एवं सिनेमा में आने की प्रेरणा देने वाले पूर्व सहकर्मी राजबहादुर को समर्पित किया।

बस कंडक्टर से अखिल भारत स्तर के बड़े अभिनेता तक का सफर तय करने वाले रजनीकांत को यहां विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यह पुरस्कार प्रदान किया।

अपने प्रशंसकों द्वारा ‘थलाइवा’ (तमिल में नेता) के नाम से पुकारे जाने वाले रजनीकांत ने 2019 के लिए भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ग्रहण करते हुए तमिलों और मीडिया सहित कई सारे लोगों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह पुरस्कार प्राप्त कर बहुत खुश हूं...और इस सर्वाधिक प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं यह पुरस्कार अपने गुरु के बालचंदर सर को समर्पित करता हूं, मैं अपने भाई सत्यनारायण राव का शुक्रिया अदा करता हूं, जो मेरे लिए पिता तुल्य हैं।’’

अभिनेता ने पुरस्कार ग्रहण करने पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेरे मित्र, चालक और परिवहन विभाग में सहकर्मी राजबहादुर। उन्होंने मुझमें प्रतिभा देखी और मुझे सिनेमा में जाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी फिल्म बनाने वाले मेरे सभी फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, तकनीकी सहायकों, कलाकारों, वितरकों, मीडिया , प्रेस और मेरे सभी प्रशंसकों तथा तमिलों का शुक्रिया...। ’’

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रजनीकांत को महान देश का महान सपूत बताया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभिनेता ने ‘भैरवी’ और ‘शिवाजी’ में यादगार अभिनय किया है।

नायडू ने कहा कि अभिनेता के अनूठे अभिनय कौशल ने भारतीय फिल्म उद्योग को एक नया आयाम दिया।

रजनीकांत ने 1975 में बालचंदर की फिल्म ‘अपूर्वा रागंगल’ से अभिनय की शुरूआत की। उन्होंने ‘हम’, ‘चालबाज’, ‘ भगवान दादा’ से लेकर ‘काला’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया तथा उनकी आगामी फिल्म ‘अनंते’ है।

पिछले साल दिसंबर में उन्होंने चुनावी राजनीति में उतरने की घोषणा की। हालांकि, बाद में उन्होंने एलान किया कि वह अपनी खराब सेहत के कारण राजनीति में नहीं आएंगे।

पुडुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर रजनीकांत को एक बधाई संदेश में कहा कि अभिनेता को अब केंद्र सरकार ने भी मान्यता दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे