राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले अपने बड़े भाई से मिले रजनीकांत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:45 IST2020-12-07T17:45:44+5:302020-12-07T17:45:44+5:30

Rajinikanth met his elder brother before starting political innings | राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले अपने बड़े भाई से मिले रजनीकांत

राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले अपने बड़े भाई से मिले रजनीकांत

बेंगलुरु, सात दिसंबर तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने बेंगलुरु में अपने बड़े भाई आर सत्यनारायण राव से मुलाकात की। रजनीकांत का बचपन इसी शहर में बीता था।

रजनीकांत अगले महीने अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने वाले हैं।

सत्यनारायण राव (77) ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा, " काफी समय से हम लोग नहीं मिले थे। वह कल रात आए और कुछ समय बिताने के बाद आज सुबह चेन्नई रवाना हो गए।"

रजनीकांत (69) ने अपने बड़े भाई से आशीर्वाद लिया, जिन्होंने अपने छोटे भाई के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

राव ने अपने भाई की राजनीतिक पारी के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

राव ने कहा, ‘‘क्या उन्होंने यह नहीं कहा कि वह (रजनीकांत) 31 दिसंबर को इस संबंध में बात करेंगे?"

राव ने याद किया कि रजनीकांत का बचपन इसी शहर में बीता था और वह यहीं पैदा हुए थे तथा 22 साल की उम्र में चेन्नई चले गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उन (रजनीकांत) पर गुरुकृपा है।’’

राव ने कहा, ‘‘वह (रजनीकांत) जुबान के पक्के इंसान हैं। वह जो कहते हैं, उसे निश्चित रूप से करते हैं। वह हमेशा अपना वादा पूरा करते हैं।’’

रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि जनवरी 2021 में वह एक राजनीतिक दल की शुरुआत करेंगे, और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajinikanth met his elder brother before starting political innings

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे