लाइव न्यूज़ :

फिल्म के पोस्टर पर बकरी का खून छिड़कने की प्रशंसकों की हरकत से नाराज़ हुए रजनीकांत

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:06 IST

Open in App

चेन्नई, 14 सितंबर सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी आगामी फिल्म 'अन्नाथे' के पोस्टर पर बकरी का खून छिड़कने की प्रशंसकों की हरकत को लेकर कड़ी नाराज़गी जताते हुए उसे बेहूदा करार दिया है।

अखिल भारतीय रजनीकांत रसिकर मंदरम (फैंस क्लब) के प्रशासक और सुपरस्टार के करीबी माने जाने वाले वी एम सुधाकर ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि इसे लेकर उन्हें बेहद खेद है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथित तौर पर रजनीकांत के प्रशंसक माने जाने वाले कुछ लोगों को एक बकरी को मारते हुए और उसका खून फिल्म के पोस्टर पर छिड़कते हुए दिखाया गया है। प्रशंसकों की इस क्रूरता की घटना की व्यापक निंदा की गई है।

तमिलनाडु में रजनीकांत जैसे दिग्गज अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा अपने पसंदीदा अभिनेता के कटआउट पर दूध डालना आम बात है, जिसे 'पलाभिषेकम' कहा जाता है। यह भगवान के लिए मंदिरों में किया जाता है। लेकिन, बकरी का खून छिड़कने की इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सुधाकर ने एक बयान में कहा कि यह न केवल खेदजनक है बल्कि घोर निंदनीय भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अनुरोध करते हैं कि किसी को भी इस तरह के घृणित कृत्यों में शामिल नहीं होना चाहिए।’’

'अन्नाथे' का निर्देशन सिवा ने किया है और यह दीपावली के अवसर पर चार नवंबर को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां