लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य में सुधार होने पर रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: December 27, 2020 22:58 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 दिसंबर उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे अभिनेता रजनीकांत के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें हैदराबाद के अस्पताल से तीन दिन के इलाज के बाद रविवार को छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 70 वर्षीय रजनीकांत विमान से चेन्नई लौटे और पोश गार्डन स्थित अपने आवास पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वह कम से कम एक सप्ताह आराम करेंगे।

आज दिन में हैदराबाद में अपोलो अस्पताल ने एक बुलेटिन में कहा था कि उनका रक्तचाप अब ठीक है और वह कहीं बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘स्वास्थ्य में सुधार आने के मद्देनजर उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ’’

बुलेटिन के मुताबिक, रक्तचाप ज्यादा बढ़ जाने और थकान महसूस होने के बाद अभिनेता को 25 दिसंबर को यहां अस्पताल में भर्ती किया गया था।

उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था और चिकित्सकों की एक टीम ने उनका उपचार किया।

रजनीकांत को दवाइयां और उपयुक्त आहार लेने के अलावा एक हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने को कहा गया है, जिस दौरान रक्तचाप की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी। उन्हें न्यूनतम शारीरिक गतिविधि करने और तनाव से दूर रहने को कहा गया है। प्रतिरोपण बाद की स्थिति, रक्तचाप और उम्र से जुड़ी समस्याओं के मद्देनजर उन्हें ये सलाह दी गई है।

उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी गई है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को बढ़ाती हो।

वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में थे। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि, बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था।

रजनीकांत ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अगले महीने अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO