लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत ने राजनीति में आने से किया साफ तौर पर इनकार, कहा - मुझ पर दबाव डालकर और तकलीफ नहीं पहुंचाएं

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:18 IST

Open in App

चेन्नई, 11 जनवरी अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि राजनीति में आने के लिए बार-बार उन पर दबाव डालकर वे उन्हें और तकलीफ नहीं पहुचाएं और न ही इस पर पुनर्विचार के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करें।

अभिनेता (70) के प्रशंसकों ने एक दिन पहले यहां प्रदर्शन करते हुए उनसे अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था। रजनीकांत ने कहा कि वह पहले ही राजनीति में नहीं आने के अपने निर्णय की वजह बता चुके हैं।

अभिनेता ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘‘कृपया राजनीति में आने के लिए मुझ पर दबाव डालने के मकसद से ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं करें और न ही मुझे तकलीफ दें।’’

उन्होंने कहा कि रविवार को कुछ लोगों ने रजनी मक्कल मंद्रम (आरएमएम) के निष्कासित पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया था।

वल्लूवर कोट्टम में कार्यक्रम के आयोजन के दौरान अनुशासन बरतने और नियमों का पालन करने के लिए उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा की। हालांकि उन्होंने नाराजगी जतायी कि इसका आयोजन हाई कमान की इजाजत के बगैर किया गया।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने वाले आरएमएम के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

रजनीकांत के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता से अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए वल्लूवर कोट्टम में कार्यक्रम के आयोजन और उसमें अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया था।

रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के कारण हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता ने 29 दिसंबर को कहा था कि वह कोरोना वायरस महामारी और अपनी स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। अभिनेता ने 2016 में गुर्दे का प्रतिरोपण कराया था और वह रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने के लिए दवा लेते हैं।

अभिनेता ने हैदराबाद की घटना को ईश्वर की चेतावनी बताते हुए राजनीति में नहीं आने के फैसले की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी