लाइव न्यूज़ :

Rajinder Nagar assembly bypoll: दिल्ली में बीजेपी को झटका, आप के दुर्गेश पाठक ने 11468 वोट से भाटिया को हराया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2022 14:35 IST

Rajinder Nagar assembly bypoll: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11468 मतों से पराजित किया।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है।दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा का और बुरा हाल होगा।

Rajinder Nagar assembly bypoll: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को 11468 मतों से पराजित किया।

दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और भाजपा के राजेश भाटिया के बीच मुख्य मुकाबला था। भाटिया इलाके से पार्षद हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रेमलता को उतारा था। राजेंद्र नगर के विधायक राघव चड्ढा के त्यागपत्र के बाद यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है जो राज्यसभा के लिये निर्वाचित हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है, यह आप द्वारा किए गए कार्यों की जीत है। बीजेपी का यहां कोई एजेंडा नहीं था, पहले दिन चुनाव हार गई थी। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा का और बुरा हाल होगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ''मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।'' आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 'आप' के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए।

दोनों के बीच जीत का अंतर 11,468 मतों का था। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए। हालांकि, मतगणना पीठ के समक्ष अभी अंतिम मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को केवल 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां सुबह आठ बजे से मतगणना जारी थी।

टॅग्स :उपचुनावदिल्ली सरकारAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह