लाइव न्यूज़ :

राजीब बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस के अन्य पूर्व नेता दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:26 IST

Open in App

कोलकाता/नयी दिल्ली, 30 जनवरी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कुछ अन्य पूर्व नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में भगवा पार्टी में शामिल हो गए।

बनर्जी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके साथ विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया तथा हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की।

घोषाल और डालमिया को हाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस मुलाकात के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘वे लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं।’’

बाद में शाह ने ट्वीट किया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता, राजीब बनर्जी, बैशाली डालमिया, प्रबीर घोषाल, रतिन चक्रवर्ती और रुद्रनील घोष आज नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। मुझे विश्वास है कि उनके शामिल होने से सोनार बांग्ला के लिए भाजपा की लड़ाई और मजबूत होगी।’’

नदिया जिले की राणाघाट पश्चिम विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक पार्थसारथी चट्टोपाध्याय और अभिनेता रुद्रनील घोष भी इन नेताओं की दिल्ली यात्रा के दौरान उनके साथ थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तथा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ दिल्ली पहुंचे थे।

इससे पहले, दिन में बनर्जी ने कहा था कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है, जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है।

उन्होंने कोलकाता हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे भाजपा नेतृत्व से फोन आया। अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा।’’

बनर्जी ने कहा था, ‘‘ अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा। उन्होंने मुझसे पांच अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों को भी अपने साथ चलने की सूचना देने का आग्रह किया जो बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करना चाहते हैं।’’

भाजपा में उनकी संभावित भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए मुझे जो जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा।’’

अभिनेता रुद्रनील घोष ने कहा कि वह लोगों के लिए काम करना चाहते हैं और भविष्य में राज्य में एक अहम भूमिका निभाना चाहते हैं।

वहीं, घोषाल ने संवाददताओं से कहा था वह भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को हावड़ा के डुमुरजुला में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल किया जाना था। हालांकि दिल्ली में इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट की घटना के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।

घटनाक्रम पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता सौगत रॉय ने कहा, ‘‘जो लोग छोड़कर गए हैं, उनका कोई लंबा राजनीतिक इतिहास नहीं है और उनमें से अधिकतर को पार्टी में ममता बनर्जी ने शामिल किया था। भविष्य में तृणमूल कांग्रेस सतर्क रहेगी।’’

तृणमूल कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘‘यदि कोई जाना चाहता है तो क्या किया जा सकता है? हम एक बड़ी पार्टी हैं। हम असंतुष्टों को सेना की तैनाती कर नहीं रोक सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद