लाइव न्यूज़ :

राजीब बनर्जी समेत अन्य तृणमूल कांग्रेस नेता आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो सकते हैं

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:41 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जनवरी हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी शनिवार को पार्टी के कुछ अन्य असंतुष्ट विधायकों और नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचेंगे जहां वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बनर्जी के साथ विधायक प्रबीर घोषाल और बैशाली डालमिया तथा हावड़ा के पूर्व मेयर रतिन चक्रवर्ती एक विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। घोषाल और डालमिया को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित किया गया है।

नदिया जिले की राणाघाट पश्चिम विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक पार्थसारथी चट्टोपाध्याय भी उनके साथ दिल्ली जा सकते हैं।

बनर्जी ने कहा कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत हुई है जिन्होंने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है।

उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस से मेरे इस्तीफे के बाद मुझे भाजपा नेतृत्व से फोन आया। अमित शाह जी ने मुझे दिल्ली आने को कहा। अगर मुझे राज्य के विकास के संबंध में आश्वासन मिलता है तो मैं पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।’’

भाजपा में उनकी संभावित भूमिका के संबंध में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता के लिए काम करना चाहता हूं। इसलिए मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है, मैं उसे स्वीकार करुंगा।’’

भाजपा सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। भाजपा के एक आला नेता ने कहा कि वे आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं या फिर आज लौट सकते हैं और रविवार को उन्हें डुमुरजुला स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी में शामिल किया जा सकता है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को हावड़ा के डुमुरजुला में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में भाजपा में शामिल कराया जाना था। हालांकि दिल्ली में इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट की घटना के बाद शाह का पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।

अब कार्यक्रम में शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचेंगी।

घोषाल ने संवाददाताओं से कहा कि वह आज दोपहर बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और भाजपा में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos