दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार बने विधायक, जानें उनके बारे में

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 12:21 IST2020-02-16T12:21:51+5:302020-02-16T12:21:51+5:30

राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधान सभा में पहुंचे हैं। वह केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं।

Rajendra Pal Gautam, minister of arvind Kejriwal government in Delhi became second time MLA, know about him | दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम दूसरी बार बने विधायक, जानें उनके बारे में

राजेंद्र पाल गौतम

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने दूसरी बार राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया है।सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीते हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री को तौर पर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार शपथ ले चुके हैं। उनके साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद का शपथ लिया है। उन 6 विधायकों में से एक नाम राजेंद्र पाल गौतम का भी है। गौतम दूसरी बार चुनाव जीतकर दिल्ली विधान सभा में पहुंचे हैं। वह केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। यही वजह है कि दूसरी बार उनको दिल्ली सरकार में केजरीवाल ने मंत्री बनाया है। आइये राजेंद्र पाल गुप्ता के बारे में सबकुछ जानते हैं- 

दूसरी बार लेंगे मंत्री पद की शपथ
बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं। गौतम सीमापुरी सीट से दूसरी बार विधायक भी बने हैं। इससे पहले भी वह यहीं से चुनाव जीते थे। इस बार भी राजेंद्र पाल गौतम 56 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं। बता दें कि दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीते हैं। विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति के उम्मीदवार संत लाल को 32284 वोट, आप के राजेंद्र पाल गौतम को 88392 और कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 7661 मत मिले हैं। 

को-आपरेटिव सोसाइटीज के भी सदस्य हैं-
आपको बता दें कि वर्तमान दिल्ली सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति/जनजाति विभाग के मंत्री हैं। गौतम रजिस्ट्रार ऑफ को-आपरेटिव सोसाइटीज मंत्री भी हैं। वे दिल्ली विधानसभा में सीमापुरी से विधायक हैं। वे आम आदमी पार्टी के राजनेता हैं।

सीमापुरी का राजनीतिक इतिहास

दिल्‍ली राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में से सीमापुरी महत्‍वपूर्ण से मानी जाती है। शाहदरा जिले में आने वाला यह क्षेत्र उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्‍सा है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट बनाया गया। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के बलबीर सिंह ने जीत हासिल की। 

English summary :
Rajendra Pal Gautam, minister of arvind Kejriwal government in Delhi became second time MLA, know about him


Web Title: Rajendra Pal Gautam, minister of arvind Kejriwal government in Delhi became second time MLA, know about him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे