लाइव न्यूज़ :

राजेंद्र चौधरी ने ली विधान परिषद सदस्‍यता की शपथ, कहा लोकतंत्र रक्षा की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी सपा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:01 IST

Open in App

लखनऊ, 15 फरवरी उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को विधान परिषद सदस्‍य की शपथ ली। विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने चौधरी को सदस्‍यता की शपथ दिलाई।

सपा मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार राजेंद्र चौधरी ने शपथ ग्रहण के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और कहा, ''वह सत्यनिष्ठा के साथ भारतीय संविधान के मूल्यों का निर्वहन करेंगे और बतौर सदस्य हमारी संवैधानिक ज़िम्मेदारी है कि जनता की बात सदन तक पहुंचे।''

उन्‍होंने कहा, ''आज सत्ताधारी दल लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी का इरादा संवैधानिक व्यवस्था को क्षति पहुंचाने का है, लेकिन विधान परिषद में समाजवादी पार्टी बहुमत में है और समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।''

उल्‍लेखनीय है कि राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव और मुख्‍य प्रवक्‍ता भी हैं। वह अखिलेश यादव के नेतृत्‍व में पिछली बार समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। चौधरी अभी हाल में हुए विधान परिषद सदस्‍यों के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos