लाइव न्यूज़ :

सपा ने दिया मायावती को जवाब, कहा- जनता आपकी सभी असलियत जानती है

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:46 IST

मायावती ने पिछले दिनों बसपा की एक बैठक में सपा से गठबंधन को नुकसानदेह बताते हुए इसे खत्म कर दिया था और भविष्य में सभी चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 11 विधायक सांसद बन गये हैं।वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

सपा ने लोकसभा चुनाव में आपसी गठबंधन की नाकामी के बाद बसपा प्रमुख मायावती के तल्ख बयानों पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि जनता बसपा की असलियत जानती है और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा उपचुनाव में वह उसे जवाब देगी।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने यहां 'भाषा' से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि बसपा प्रमुख भले ही सपा को बुरा-भला कह रही हों, लेकिन जनता उनकी असलियत जानती है। बसपा प्रमुख के बयानों पर सपा अध्यक्ष की कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव में जनता बसपा को जवाब देगी।

चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और सपा बसपा समेत सभी विरोधियों के खिलाफ पूरी तैयारी से लड़ेगी।

गौरतलब है कि सपा और बसपा ने हाल में सम्पन्न लोकसभा चुनाव आपसी गठबंधन करके लड़ा था। हालांकि इस गठजोड़ को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल सकी थी। बसपा को 10 और सपा को पांच सीटें मिली थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

बहरहाल, मायावती ने पिछले दिनों बसपा की एक बैठक में सपा से गठबंधन को नुकसानदेह बताते हुए इसे खत्म कर दिया था और भविष्य में सभी चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान किया था।

गौरतलब है कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 11 विधायक सांसद बन गये हैं। इनमें से आठ विधायक भाजपा और एक-एक विधायक सपा और बसपा के हैं। इन सीटों में रामपुर, टूंडला, इगलास, गंगोह, जलालपुर, जैदपुर, बलहा, लखनऊ कैंट, गोविंद नगर, प्रतापगढ़ और मानिकपुर शामिल हैं। इन सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि उसकी तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। 

टॅग्स :मायावतीअखिलेश यादवबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं