लाइव न्यूज़ :

BSER Ajmer RBSE 12 Result 2018: राजस्थान बोर्ड छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, कल आ जाएंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा १२वी रिजल्ट २०१८, जानिए समय और वेबसाइट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 22, 2018 18:24 IST

BSER Ajmer / RBSE 12th XII Result 2018: बीएसईआर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट २०१८ कल बुधवार २३ मई को घोषित करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीएसई कल शाम 6.15 बजे तक राजस्थान बोर्ड रिजल्ट २०१८ / राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस /कॉमर्स रिजल्ट २०१८ अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajeduboard.gov.in या rajresults.nic.in पर घोषित करेगा।

Open in App

जयपुर 22 मई: BSER Ajmer / RBSE 12th XII Result 2018: बीएसईआर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट २०१८ कल बुधवार २३ मई को घोषित करने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीएसई कल शाम 6.15 बजे तक राजस्थान बोर्ड रिजल्ट २०१८ / राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं  साइंस /कॉमर्स रिजल्ट २०१८ अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajeduboard.gov.in या rajresults.nic.in पर घोषित करेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी बीएसई अजमेर ने मैरिट लिस्ट अभी नहीं जारी करने का निर्णय लिया है। ये दूसरा मौका होगा जब मैरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड की परीक्षा समिति के निर्णय के मुताबिक  प्रदेश और जिला किसी भी स्तर पर मैरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। राजस्थान बोर्ड केवल तीन टॉपर स्टूडेंट्स के नाम ही घोषित करेगा   

पिछले सोमवार राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि बीएसईआर अजमेर रिजल्ट २०१८ (RBSE 12th Science / Commerce Result 2018) बुधवार शाम 6.15 बजे जारी किए जाएंगे।

राजस्थान बोर्ड के बारे में - 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अजमेर, आरबीएसई - दा बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (The Board of Secondary Education, Rajasthan Ajmer) के नाम से भी पहचाना जाता है। बीएसईआर राजस्थान बोर्ड अजमेर 4 दिसबंर 1957 को स्थापित किया गया था। आरबीएसई/  बीएसईआर मुख्यालय राजस्थान - अजमेर में है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सभी स्कूलों की कक्षा १०वी व १२वीं  की शिक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी स्तर दोनों स्तर पर करवाती  है। राजस्थान बोर्ड के छात्र बीएसईआर अजमेर  की आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.nic.in / rajresults.nic.in / rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर अपना राजस्थान बोर्ड १२ साइंस /कॉमर्स रिजल्ट २०१८ (Rajasthan Board 12th Science Commerce Result 2018) देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड कक्षा १० और १२ की परीक्षा हर साल मार्च में आयोजित करते है। इस साल बीएसईआर बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से 2 अप्रैल के बीच में करवाई थी। पूरे राज्यभर में 5,507 परीक्षा केंद्र मुहैया कराया गया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2018 के लिए राज्य से 8,26,278 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।  स्टूडेंट्स नकल न कर सके इसका पुख्ता इंतजाम किया गया था।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट (BSER Ajmer Rajasthan Board Class 12th Result 2018)

1. बीएसईआर अजमेर राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर जाएं या rajresults.nic.in पर क्लिक करें।2.  होम स्क्रीन पेज पर राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट २०१८ (BSER Ajmer 12th Result 2018 /RBSE Ajmer 12th Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें। 3. पूछी गई जानकारियां भरें, जैसे- रोल नंबर, नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर आदि। 4. जानकारियां भरें जाने के बाद आरबीएसई / बीएसईआर 12वीं रिजल्ट 2018 (Rajasthan Board Class 12th result 2018) आपके सामने होगा।5. बीएसईआर रिजल्ट २०१८ (BSER Result 2018) डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया