लाइव न्यूज़ :

राजे ने रीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:09 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां नीलाम हो रही हैं।

राजे ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि रीट में पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ धोखा था। इतना होने के बाद भी सरकार इस धांधली को स्वीकार नहीं कर रही है, उल्टा इस पर सच्चाई की मुहर लगाने का प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बात सिर्फ रीट की नहीं है -जेईएन, आरएएस एवं एसआई परीक्षाओं में भी घोटालेबाजी का खेल सबके सामने आ चुका है। अब तो यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां नीलाम हो रही हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पारियों में परीक्षा दी थी। यह परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों के 30,000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई। सरकार ने परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के 13 कर्मियों और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि वह रीट सहित अन्य परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कर आगामी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र