लाइव न्यूज़ :

राजभर ने कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:15 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 12 फरवरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जम कर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर मंदिर लौट जाना चाहिए ।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजभर ने बृहस्पतिवार को जिले के फेफना क्षेत्र के पिपरा कला ग्राम में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए योगी सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कासगंज में पिछले दिनों हुई घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के नेताओं के अपराधियों को संरक्षण देने के कारण सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है ।

उन्होंने कहा,‘‘ योगी सरकार सूबे में लगातार होते अपराध पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है । हाल ही में कासगंज में शराब माफियाओं के जानलेवा हमला में एक दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया और एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिस जनता की सुरक्षा करती है,वहीं पुलिस योगी राज में खुद सुरक्षित नहीं है । ऐसे में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है तथा मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर मंदिर लौट जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग