लाइव न्यूज़ :

राजभर ने की उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात, गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

By भाषा | Updated: August 3, 2021 12:59 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सहयोगी और योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की और इसे शिष्टाचार भेंट बताया ।

राजभर ने छोटे-छोटे राजनीतिक दलों का 'भागीदारी संकल्प मोर्चा' बनाया हैं, जिसमें कई छोटे दल शामिल हैं। इस मोर्चे के गठन और 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वह एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी कई बार मिल चुके हैं।

मुलाकात के बाद राजभर ने पत्रकारों से कहा, “स्वतंत्र देव सिंह पिछड़े समाज के नेता और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हैं। हमारी उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी, हमारे उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। कुछ काम था उस संबंध में हम गये थे और इसका राजनीतिक मतलब कोई नहीं हैं। लोग इसका अर्थ का अनर्थ लगा रहे हैं।”

उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुये कहा, “मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि हमारा समझौता भारतीय जनता पार्टी से नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से ओम प्रकाश राजभर ही नेस्तनाबूद करेगा।”

उधर बलिया से प्राप्त खबर के अनुसार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व राजभर की मुलाकात के बाद दावा किया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात में बातचीत सकारात्मक रही है तथा भाजपा व सुभासपा मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा का आगामी चुनाव लड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल