लाइव न्यूज़ :

राजभर और ओवैसी 15 जुलाई को मुरादाबाद में करेंगे रैली

By भाषा | Updated: July 9, 2021 12:52 IST

Open in App

बलिया (उप्र), नौ जुलाई भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ की 15 जुलाई को मुरादाबाद में रैली होगी। भागीदारी संकल्प मोर्चा छोटे दलों का गठबंधन है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों रैलियों में मोर्चा के सभी घटक दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इन रैलियों में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहेंगे। मुरादाबाद के बाद मोर्चा की अगली रैली बाँदा में होगी। राजभर ने बताया कि इन रैलियों के बारे में असदुद्दीन ओवैसी से बृहस्पतिवार को विचार विमर्श हो गया है।

ओवैसी एक दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को लखनऊ और बहराइच आए थे। ओवैसी के साथ बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर जाने के मसले पर सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि वह गाजी की मजार पर नहीं गये थे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने शुक्रवार को 'भाषा' से बातचीत करते हुए ओवैसी के साथ बृहस्पतिवार को बहराइच में एक कार्यक्रम को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह ओवैसी के साथ उनकी पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शरीक हुए थे। ओवैसी सैयद सालार मसूद गाजी के मजार पर सजदा करने गए लेकिन वह उनके साथ मजार पर नहीं गए थे।

उन्होंने कहा ओवैसी जी की व्यक्तिगत आस्था है, वह कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र हैं। योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण नीति बनाने के मसले पर उन्होंने कहा कि भाजपा को शिगूफा छोड़ने की आदत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह