लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के खान सचिव अभिजात शर्मा जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:26 IST

Open in App

जयपुर, 20 मार्च राजस्थान के खान, पेट्रोलियम व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य व सतत योगदान के लिए 'वाटर स्टुअर्ड ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शर्मा को यह पुरस्कार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और इलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा डिजिटल मंच पर आयोजित द्वितीय वार्षिक जल व स्वच्छता नवाचार सम्मेलन में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने दिया।

कटारिया ने शर्मा के जल संरक्षण के क्षेत्र में अनवरत योगदान की सराहना करते हुए बधाई भी दी।

शर्मा को यह पुरस्कार उनके जल संरक्षण के क्षेत्र में अनवरत प्रयासों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिक जरुरतों को पूरा करते हुए जल संरक्षण संसाधनों को स्थायी बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।

एक बयान के अनुसार शर्मा ने राजस्थान सरकारके तहत जल संसाधन विभाग में तीन साल तक जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। बाद में उन्होंने उद्योग, उर्जा, राजस्व और खनिज जैसे विभागों में रहते हुए भी जल संसाधन के क्षेत्र में योगदान जारी रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू