लाइव न्यूज़ :

स्वच्छता अभियान की कसौटी पर फिसड्डी साबित हुए महानगर, जोधपुर और मारवाड़ स्टेशन पहुंचे टॉप पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2018 05:23 IST

केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान में  एक बार फिर से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई के रेलवे स्टेशन फिसड्डी साबित हुए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अगस्त: केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान में  एक बार फिर से दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई के रेलवे स्टेशन फिसड्डी साबित हुए हैं। इस साल स्टेशन सफाई लिस्ट में राजस्थान छाया हुआ है। यहां के जोधपुर और जयपुर ने ऊपर का स्थान हासिल किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का वाराणसी स्टेशन की बात की जाए तो इसका हाल तो बेहद चौंकाने वाला है। 

ये 14वें स्थान से लुढ़ककर 69वें स्थान पर चला गया है। वहीं लखनऊ स्टेशन छठे स्थान से 64वें पर पहुंच गया है। मथुरा, ग्वालियर और हावड़ा सूचकांक में सबसे नीचे जगह पाकर देश के सबसे गंदे स्टेशनों में शुमार हो गए हैं। ऐसे में राजस्थान के स्टेशन इस बार उभर के सामने सबसे ऊपर पहुंचे हैं।

राजस्थान के जोधपुर और मारवाड़ रेलवे स्टेशन स्वच्छता मूल्यांकन के नवीनतम दौरे में देश में बड़े स्टेशनों के बीच सबसे स्वच्छ स्टेशन के रुप में उभरकर सामने आये हैं। वहीं, रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर इस साल ए 1 श्रेणी में पहले नंबर पर आया है जबकि मारवाड़ ए श्रेणी में अव्वल रहा। दोनों ही उत्तर पश्चिम रेलवे के स्टेशन हैं।

ए1 और ए श्रेणी के स्टेशन यात्री राजस्व में 80 फीसद योगदान करते हैं। स्टेशनों को कमाई और यात्रियों की संख्या के आधार पर ए1 और ए श्रेणी में रखा जाता है। जबकि रिपोर्ट जारी करते हुए गोयल ने स्टेशनों के बीच प्रतिस्पर्धा और बढ़ाने तथा स्वच्छता मापदंडों को बनाये रखने में परख सुनिश्चित करने के लिए इस अध्ययन को वार्षिक से अर्धवार्षिक बनाने का सुझाव दिया। महानगरों का कोई स्टेशन इस सूची के शीर्ष दस स्टेशनों में नहीं आया है । वैसे नयी दिल्ली का आनंद विहार अपवाद है जो पांचवें नंबर पर आया है।

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पिछले साल की तरह इस बार भी 39 वें नंबर पर है। ए1 श्रेणी के स्टेशनों में जयपुर दूसरे नंबर पर, आंध्रप्रदेश का तिरुपति तीसरे नंबर पर पर है। पिछले साल ए1 श्रेणी स्टेशनों की रैकिंग में विशाखापत्तनम पहले नंबर पर था। इस साल वह 10 वें नंबर पर है। 

राजस्थान का फुलेरा स्टेशन ए श्रेणी के स्टेशनों की सूची में दूसरे नंबर पर आया है जबकि वारंगल तीसरे नंबर पर है। जब गोयल से स्वच्छता के पैमाने पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले स्टेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्टेशन का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि उत्तर मध्य रेलवे 16 वें नंबर पर है जो इस बात का संकेत है कि वह स्वच्छता के मापदंड पर रेलवे के विभिन्न जोनों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जोन है।

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करे

टॅग्स :राजस्थानउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन