लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2020 08:06 IST

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में उदयपुर-निमबहेरा हाईवे हाईवे पर ये घटना एक जीप और ट्रेलर ट्रक में टक्कर के कारण हुई। इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चित्तौड़गढ़ में सड़क हादसा, एक जीप और ट्रेलर ट्रक में टक्करघटना में 7 लोगों की मौत, शनिवार को हुआ था हादसा, अशोक गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को हुए एक भीषण हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो हुई। वहीं, कई लोग घायल हुए। पुलिस के अनुसार एक जीप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना उदयपुर-निमबहेरा हाईवे पर सादुलखेड़ा के पास हुई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिला के कलेक्टर किशोर कुमार शर्मा ने बताया, 'सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।' 

वहीं, चित्तौड़गढ़ के एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल लोगों की बाद में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घटना में नौ अन्य घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, 'चित्तौड़गढ़ के निकुंभ में हुए सड़क हादसे के बारे में सुनकर दुखी हूं। इस घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मेरी संवेदना प्रभावित परिवारों के साथ है। उन्हें शक्ति मिले। मैं घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया