लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन फटने से युवक की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 11:53 IST

Open in App

जयपुर, सात अगस्त राजस्थान के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ। राकेश कुमार नागर घर में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था।

गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत संभवत: ह्रदय गति रुकने से हुई। पुलिस के अनुसार राकेश की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह