लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीटा, गंजा किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:54 IST

Open in App

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान में अजमेर जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में भीड़ ने चोरी के संदेंह में 16 वर्षीय युवक की पिटाई कर दी। साथ ही उसके सिर और आंखों के ऊपर वाले बाल साफ कर दिये।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को गुर्जरबास इलाके में घटित हुई, जहां भीड़ ने वाहन की बैटरी चोरी करने के शक में एक नाबालिग को पकड़ लिया और उसकी डंडे से पिटाई की।

पुलिस ने बताया कि लोगों ने युवक के सिर और आंखों के ऊपर आईब्रो के बाल साफ कर दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

रामगंज थानाधिकारी सतेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में अनुसूचित जाति/ जनजाति की धाराओं के तहत नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर मामला सामाने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल