लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत, आक्रोशित मजदूरों ने पत्थरबाजी की

By भाषा | Updated: January 14, 2021 00:33 IST

Open in App

जयपुर, 13 जनवरी राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा थाना क्षेत्र स्थित एक सीमेंट कारखाने में मंगलवार देर रात एक मजदूर की मौत से आक्रोशित अन्य मजदूरों ने बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर कारखाने पर पत्थरबाजी की और एक एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया।

थानाधिकारी बलदेव राम चौधरी ने बताया कि अंबुजा सीमेंट के कारखाने में मंगलवार देर रात मजदूर विजेन्द्र चौधरी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर मजदूरों और कारखाना प्रबंधन के बीच बात नहीं बनने पर मजदूर आक्रोशित हो गये और पत्थरबाजी की तथा एक एम्बुलेंस को आग के हवाले कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन और मजदूरों के बीच मुआवजे को लेकर बात बनने पर बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत सूचना दर्ज की गई है।

नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीमेंट कारखाने में मजदूर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रकाश जावड़ेकर से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।

बेनीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मुंडवा में निर्माणाधीन अम्बुजा सीमेंट प्लांट में मजदूर की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, मजूदरों के अनुसार कंपनी द्वारा दमनकारी नीति से रात-दिन कार्य करवाया जाता है तथा उक्त घटना की सच्चाई से मजदूरों व मृतक के परिजनों को अवगत नहीं करवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है