लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की महिला को मिला एक दिन के लिए ब्रिटिश उच्चायोग का प्रभार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर राजस्थान के चितौड़गढ़ की रहने वाली 20 वर्षीय अदिति माहेश्वरी एक दिन के लिए भारत में ब्रिटिश उच्चायोग की बॉस बनीं। उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की महिलाओं को नेता और पथ प्रदर्शक के तौर पर सशक्त करने के लक्ष्य के साथ आयोजित प्रतियोगिता जीतने पर दिया गया।

ब्रिटिश उच्चायोग ने बताया कि अदिति ‘‘ एक दिन के उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता के भारतीय संस्करण की पांचवीं विजेता हैं। यह प्रतियोगिता वर्ष 2017 से हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए आयोजित की जा रही है।

अदिति इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध मिरांडा हाउस में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं और एक दिन के उच्चायुक्त के तौर पर उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटिश उच्चायोग का काम देखा।

दूतावास की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘भारत में शीर्ष ब्रिटिश राजनयिक के तौर पर अदिति ने विभिन्न प्रकार की राजनयिक गतिविधियों का अनुभव किया। उन्होंने विकास के लिए ऊर्जा विषय पर भारत-ब्रिटिश संवाद को देखा।’’

दूतावास ने बताया कि अदिति ने महत्वकांक्षी महिला नेत्री के लिए लीडरशिप कार्यक्रम के लाभार्थियों से मुलाकात की, जिसका वित्तपोषण चेवनिंग एलुमनाई प्रोग्राम फंड से होता है। इसके अलावा वह काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट ऐंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के जलवायु विशेषज्ञों और नॉट फॉर प्रोफिट ग्लोबल यूथ के नेताओं से जुड़ी।

इस मौके पर अदिति ने कहा कि उन्होंने पिछले साल भी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था और यह अवसर प्राप्त कर बहुत प्रसन्न हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ राजनयिकों से मुलाकात और ‘शी लीड्स’ लीडरशिप कार्यक्रम की महिलाओं से मुलाकात आकर्षण का केंद्र रहा। मैंने उच्चायुक्त द्वारा चलाए जा रहे इलेक्ट्रिक वाहन का भी आनंद लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह