लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोटा में पड़ोसी की चार वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:08 IST

Open in App

कोटा, 18 नवंबर राजस्थान के कोटा में पड़ोसी की चार वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक, सिटी पुलिस स्टेशन (झालावाड़) अमित कुमार ने कहा कि घटना गोकुलपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पत्थर फैक्टरी के मजदूरों की कॉलोनी में हुई जब आरोपी महिला आशाबाई ने लड़की को खेलते समय अपने घर में घसीटा और दरवाजा बंद कर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि महिला की पहले लड़की की मां के साथ तीखी बहस हुई थी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच पूरी होने के बाद ही हत्या का असली मकसद स्पष्ट होगा।

स्थानीय झालावाड़ पुलिस थाने के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

हालांकि, पीड़िता के पिता राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या इसलिये की क्योंकि मां न बनने से निराश थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल