लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ तेजी से कम हो रहे हैं अस्पतालों में खाली बिस्तर

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:57 IST

Open in App

जयपुर, 13 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि के साथ-साथ अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या में बढती जा रही है। वहीं राज्य में प्रतिदिन संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

राज्य में सोमवार को एक ही दिन में संक्रमण के 5,771 मामले आये थे और 25 लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,69,564 हो गई और अब तक मरने वालों की संख्या 2,951 होग गई।

राज्य सरकार ने नौ अप्रैल को राज्य में बढते संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 60 और उससे अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिये 25 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने के लिये निर्देश जारी किये थे।

जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीक्षक डॉक्टर अजीत सिंह शेखावत ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘पिछले तीन दिनों से 100 से अधिक संक्रमित मरीजों को प्रतिदिन भर्ती किया जा रहा है। इस बार स्थिति खतरनाक है और अस्पताल में बिस्तर तेजी से भर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 450 बिस्तरों पर ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति हो रही है और 200 बिस्तर गहन चिकित्सा ईकाई में हैं। कुल 1,200 मरीजों के लिये व्यवस्था है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को लगभग आधे बिस्तर मरीजों से भर गये हैं। पिछले तीन दिनों में लगभग 330 मरीज भर्ती किये गये हैं।

राजस्थान अस्पताल के अध्यक्ष और श्वसन चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ विरेन्द्र सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते उनके अस्पताल में भी बिस्तर कम पड़ने लग गए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है और मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हमारे अस्पताल में बिस्तर पूरी तरह भर चुके हैं।’’

चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 60 या उससे अधिक बिस्तर वाले निजी अस्पतालसें में कोविड-19 मरीजों के लिये 25 प्रतिशत बिस्तर वार्ड में और 25 प्रतिशत बिस्तर गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) में आरक्षित करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में दो अप्रैल को 60 या उससे अधिक बिस्तर वाले निजी अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिये 10 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित करने के लिये निर्देशित किया गया था लेकिन संक्रमण के बढते प्रकोप को देखते हुए 5 अप्रैल को जारी आदेश में राज्य के निजी अस्पतालों में 9 अप्रैल से आरक्षित बिस्तरों की संख्या 10 प्रतिशत से 25 प्रतिशत कर दी गई।

राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 36,441 मरीज उपाचाराधीन थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल