लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती होगी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 15:25 IST

Open in App

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान सरकार जल्दी ही ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 पदों पर नियुक्त करेंगी। इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा के दायरे से अलग रखा गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया,‘‘ (हमने) युवाओं के बेहतर भविष्य एवं सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है।’’

गहलोत के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के दृष्टिगत इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दायरे से बाहर रखा गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया की राज्य सरकार ने ढाई साल में लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां दी है तथा करीब 26 हजार नियुक्तियों के सिलसिले में अदालत में अच्छी पैरवी कर युवाओं के हित में फैसले करवा कर दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं को शीघ्र आयोजित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!