लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: आठ पंचायत समितियों के 172 वार्डों में दूसरे चरण के लिए मतदान शनिवार को

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:45 IST

Open in App

जयपुर, 22 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए दूसरे चरण का मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि दूसरे चरण में दोनों जिलों को मिलाकर कुल 9 लाख 73,004 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन चुनावों के लिए 1,312 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 8 पंचायत समितियों के 172 वार्डों एवं उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 661 उम्मीदवार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाएंगे।

मेहरा ने बताया कि अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि सभी चरणों के चुनाव के बाद 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर मतगणना होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है