लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विस: भाजपा विधायकों की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: March 4, 2021 13:58 IST

Open in App

जयपुर, चार अप्रैल राजस्थान विधानसभा में बृहस्पतिवार को विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों की नारेबाजी करने और आसन के सामने आने के बाद सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी।

यह हंगामा सदन में बजट पर चर्चा के दौरान हुआ, जब भाजपा विधायक सतीश पूनियां बोल रहे थे। उन्होंने अपने संबोधन में कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत और किसानों द्वारा आत्महत्या का जिक्र किया। इसको लेकर सत्तापक्ष के विधायक उनसे उलझ गए। सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की एक दूसरे पर टिप्पणियों के बीच भाजपा विधायक आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। सभापति ने उन्हें सीटों पर लौटने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने।

इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 1.27 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी। अभी सरकार की ओर से बजट पर चर्चा का जवाब दिया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों