लाइव न्यूज़ :

जानिए, पिछले राजस्थान चुनाव में एग्जिट पोल का क्या हुआ था हाल, धरे रहे गए थे सारे आंकड़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 6, 2018 18:36 IST

पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में एनडब्ल्यूएस-सीवोटर ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 130, कांग्रेस पार्टी को 48 और अन्‍य दलों को 21 सीटें मिलने वाली हैं। एबीपी-नेल्सन ने दावा किया था कि बीजेपी को 105, कांग्रेस को 75 और अन्‍य दलों को 20 सीटें मिल सकती है।

Open in App

राजस्थान विधानसभा चुवान के लिए शुक्रवार (सात दिसंबर) को वोटिंग सुबह आठ बजे से होगी, जोकि शाम पांच बजे तक जारी रहेगी। वहीं, अनुमान के मुताबिक, एग्जिट पोल शाम सात बजे से आना शुरू हो जाएंगे। लोगों को एग्जिट पोल खासा इंतजार रहता है। ऐसे में आपको बताते हैं कि पिछले विधानसभा चुनावों में एग्जिट पोल के क्या आंकड़े रहे थे और रिजल्ट आने के बाद एग्जिट पोल कितने अपने अनुमान पर खरे उतरे थे।

पिछले राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में एनडब्ल्यूएस-सीवोटर ने उम्मीद जताई थी कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 130, कांग्रेस पार्टी को 48 और अन्‍य दलों को 21 सीटें मिलने वाली हैं। एबीपी-नेल्सन ने दावा किया था कि बीजेपी को 105, कांग्रेस को 75 और अन्‍य दलों को 20 सीटें मिल सकती है।

इसके अलावा इंडिया टीवी-सीवोटर का कहना था कि बीजेपी को 118, कांग्रेस को 64 और अन्‍य दलों को 18 सीटें मिल सकती हैं, जबकि ओआरजी-इंडिया टुडे ने अनुमान लगाया था कि बीजेपी को 105, कांग्रेस को 76 और अन्‍य दलों को 19 सीटें मिल सकती हैं। 

एग्जिट पोल के बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आए तो सभी चौंक गए थे। किसी भी एग्जिट पोल कराने वाली एंजेसी के आंकड़े सही नहीं निकले। बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े 101 सीटों से कई सीटें ज्यादा हासिल की थीं। 

गौरतलब है‌ कि राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ सरकार बनाई बनाई थी। कांग्रेस 22 सीटों पर सिमट गई थी। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी रही जिसे 4, व चौथे नंबर बहुजन समाज पार्टी रही, जिसे 3 सीटों पर जीत मिली। जबकि 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह