लाइव न्यूज़ :

राजस्थान चुनावः सीएम पद को लेकर बीजेपी की अंदरूनी कलह ने ही सत्ता से किया बेदखल?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 14, 2018 14:57 IST

कांग्रेस ने चुनावी जंग तो जीत ली है, परन्तु प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसी नेता जनता की जरूरतों पर फोकस होने के बजाय अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं पर ही अड़े रहे तो सियासी बाजी पलटने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

Open in App

राजस्थान में सीएम पद की रस्साकशी ने कांग्रेस के चार दिन खराब कर दिए, लेकिन भाजपा में भी चार साल तक सीएम वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के बीच रस्साकशी चली जिसके नतीजे में प्रदेश में न केवल भाजपा की सियासी तस्वीर खराब हो गई, बल्कि भाजपा से अलग हो कर घनश्याम तिवाड़ी ने अलग पार्टी खड़ी कर ली। हालांकि, इस चुनाव में घनश्याम तिवाड़ी कोई बड़ी कामयाबी तो दर्ज नहीं करवा सके, लेकिन भाजपा का नुकसान जरूर करवा दिया। 

जिस तरह से तिवाड़ी विभिन्न मुद्दों पर सीएम राजे पर सियासी हमले करते रहे, उसके नतीजे में वर्ष 2013 के चुनाव में जो मतदाता भाजपा के करीब आ गए थे, खासकर ब्राह्मण मतदाता, वे फिर से कांग्रेस की ओर लौट गए!केन्द्र सरकार के निर्णयों ने प्रदेश के राजपूतों, ब्राह्मणों को ही नहीं, भाजपा के वोट बैंक- शहरी मतदाता और व्यापारी वर्ग को भी खासा नाराज कर दिया, नतीजा- राजे सरकार के अनेक मंत्री चुनाव हार गए। हालांकि, राजनाथ सिंह की चुनावी सभाओं और देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष एसडी शर्मा की सक्रियता के चलते, उतना बड़ा नुकसान नहीं हुआ, जितनी आशंका व्यक्त की जा रही थी। 

बहरहाल, कांग्रेस ने चुनावी जंग तो जीत ली है, परन्तु प्रदेश के प्रमुख कांग्रेसी नेता जनता की जरूरतों पर फोकस होने के बजाय अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं पर ही अड़े रहे तो सियासी बाजी पलटने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। खासकर, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे भी राजस्थान की जनता दो दशक से किसी भी सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए पांच साल से ज्यादा का वक्त नहीं दे रही है!  

टॅग्स :राजस्‍थान चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल