लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस थाने में विधायक के हंगामा करने का वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:54 IST

Open in App

जोधपुर, 19 अक्टूबर कांग्रेस की एक विधायक और उसके पति द्वारा कथित तौर पर यहां स्थित एक पुलिस थाने में हंगामा करने की घटना कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, विधायक के एक रिश्तेदार पर शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था और उसका वाहन जब्त कर लिया गया था जिसके बाद दंपति ने पुलिस थाने में हंगामा किया।

शेरगढ़ से विधायक मीरा कंवर और प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य व उनके पति उम्मेद सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दोनों पुलिस थाने में फर्श पर बैठ कर पुलिसकर्मियों से बहस कर रहे हैं। सोमवार रात से वायरल हो रहे वीडियो में विधायक और उनके पति को यह कहते सुना जा सकता है कि सभी बच्चे शराब पीते हैं और थोड़ा बहुत पीने से कोई नुकसान नहीं होता।

कंवर, रातानाडा पुलिस थाने के कर्मियों से अपने रिश्तेदार और उसके वाहन को छोड़ने की मांग करते हुए कह रही हैं, “सबके बच्चे पीते हैं। क्या हुआ जो थोड़ी बहुत ले ली?” वीडियो में दंपति को पुलिसकर्मियों पर, शराब के नशे में बदसलूकी करने का आरोप लगाते भी सुना जा सकता है। कंवर कह रही हैं कि पुलिस वालों को अपनी कुर्सी से उठकर विधायकों के सामने खड़ा होना चाहिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी, विधायक और उनके पति से कुर्सी पर बैठने का अनुरोध कर रहे हैं, फिर भी वे पुलिस पर दबाव बनाने के लिए फर्श पर बैठे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बाद में विधायक के दबाव में पुलिस ने कंवर के रिश्तेदार को वाहन समेत जाने की अनुमति दी। अधिकारी ने बताया कि हालांकि पुलिस ने आरोपी पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, इसके बावजूद उसे छोड़ दिया गया।

वीडियो के बारे में पूछे जाने पर डीसीपी (पूर्व) भुवन भूषण यादव ने कहा कि मामले की जांच एसीपी (पूर्व) को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

मीना कंवर का दावा है कि पुलिस ने परिचय देने के बाद भी उनके रिश्तेदार के साथ बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘वह (रिश्तेदार) शराब के नशे में नहीं पाए गए। उनकी सूचना पर हम पुलिस थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने हमारे साथ खराब व्यवहार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता