लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 22:22 IST

Open in App

जयपुर, 19 अक्टूबर जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और उसके दोनों पैरों के पंजे काटकर चांदी की पायल चुरा कर फरार हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमवारामगढ़ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) लाखन मीणा ने बताया कि महिला की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है। खतेहपुरा गांव में महिला जंगल में पशुओं को चराने गई थी जहां आरोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया और उसके दोनो पैरों के पंजे काट दिये। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की चांदी की पायल लेकर फरार हो गये।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य किरोडी लाल मीणा ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को राजस्थान में हो रही घटना को भी देखना चाहिए।

मीणा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’’ का नारा दे रहीं प्रियंका गांधी को राजस्थान के जमवारामगढ़ में आज हुई घटना को भी देखना चाहिए। क्या उन्हें महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं, जबकि शर्मनाक तथ्य यह है कि राजस्थान महिलाओं के प्रति अपराध में पूरे देश में सबसे अव्वल है।’’

भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिला सुरक्षा को नजरंदाज कर केवल प्रियंका गांधी के यशगान में व्यस्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे